फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेत में भैंस को छोड़ने से मना किया तो तोड़ दिया हाथ, थाने से भगाया

विज्ञापन
जावेद, घायल, संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा गांव में बुधवार को खेत में मवेशी छोेड़ने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोपी है कि खून से लथपथ किसान चकरघट्टा थाने पहुंचा तो दरोगा ने डांटकर भगा दिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चकरघट्टा गांव निवासी जावेद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत के किनारे बांस-बल्ली से घेराबंदी की थी। बुधवार को सुबह वह अपने खेत में था। तभी गांव के ही कुछ लोग 15-20 भैंस लेकर उसके खेत में घुस गए, जिससे फसल नष्ट होने लगी। जावेद ने खेत से भैंसें निकालने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई।
आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से जावेद पर हमला कर दिया। इससे जावेद घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया। घायल जावेद किसी तरह चकरघट्टा थाने पहुंचा। आरोप है कि उसने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो वहां मौजूद दरोगा भड़क गया और डांट-फटकार कर थाने से भगा दिया। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि दो पक्षों में विवाद का मामला आया था। शांतिभंग में कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। बताया कि थाने से भगाने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें