फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी का आरोप लगाया तो हिस्ट्रीशीटर ने घर जाकर मारी गोली, बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा गनेश गांव में चोरी का आरोप लगने पर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने घर जाकर भुक्तभोगी पर गोली चला दी। गनीमत थी कि युवक बाल-बाल बच गया। हिस्ट्रीशीटर को परिजनों ने पीटकर असलहा छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की तलाश शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पूरा गनेश गांव के रहने वाले 36 वर्षीय अजय कुमार छह माह पहले बड़ौदा गए थे। मंगलवार को घर आए तो घर के सब सामान गायब थे। घर में रखे गहने और बाकी सामान चोरी हो गए थे। भुक्तभोगी ने बलुआ थाने में तहरीर देने के बाद गांव के ही हिस्ट्रीशीटर भोला का नाम बताया। परिजन जब दोपहर में बलुआ थाने पर थे तो भोला ने घर पहुंचकर महिलाओं को धमकी दी कि वह अजय को गोली मारेगा। जब अजय शाम को घर पहुंचा तो उसने अजय पर गोली चला दी। गनीमत थी कि वह हट गया। दूसरा गोली चलाने के लिए कट्टा उठाया तो परिजन और ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया और कट्टा भी छीन लिया। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की तलाश की। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें