फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीक्षारंभ में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

विज्ञापन
चकिया के सावित्री बाई फुले राजकीय महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्रा
विज्ञापन
चकिया। कस्बा स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए ‘दीक्षारंभ-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा और प्रवेश प्रभारी डॉ. सरवन कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्र निर्माण और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत लागू क्रेडिट आधारित सेमेस्टर प्रणाली, परीक्षा पद्धति और शैक्षणिक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल, पवन कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. शमशेर बहादुर, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल और डॉ. अंकिता सती ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमाकांत गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें