पीडीडीयू नगर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के सोमवार को जनपद में लौटने पर चकिया तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच प्रदेश सचिव को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में मानस नगर, अलीनगर, लोको कॉलोनी का भ्रमण किया।
इस मौके पर प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं को जोड़ने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी की युवक के हक की बात करती है। भाजपा शासनकाल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आम जनता महंगाई से कराह रही है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। किसान अपने हक के लड़ाई के लिए महीनों से धरने पर बैठा है, लेकिन सरकार किसी की बात को सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरज यादव धीरू, छात्र नेता कृष्णा सिंह, आरिफ सिद्दीकी, मनोज मास्टर, अनीस मिश्रा, बिट्टू यादव, आदित्य चौधरी, दिनेश, प्रकाश भारती, सान्याल यादव, प्रशांत पांडेय, राजेश यादव रहे।