फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुरु तेग बहादुर की शहादत को समर्पित जागृति यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित जागृति यात्रा शनिवार को पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय नगर पहुुंची। इस दौरान जिले में पचफेड़वा बाइपास के पास यात्रा का स्वागत प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया।
विज्ञापन

यात्रा नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वार पर पहुंचने के बाद सिख श्रद्धालुओं ने बस में स्थापित गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किये। इस बस में गरु तेग बहादुर महाराज के शस्त्र भी रखे हुए थे।
इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर में लगभग एक घंटे रूकने के बाद यात्रा वाराणसी को रवाना हो गई। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब, धोबड़ी साहिब (असम) से आरंभ होने वाली जागृति यात्रा, पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में प्रवेश की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और सिख श्रद्धालुुओं ने यात्रा का पचफेड़वा में स्वागत किया।
इसके बाद यात्रा पंडित दीनदयालन उपाध्याय नगर के जीटी रोड स्थित गुरूद्वारे पर पहुंची। वहां मौजूद सिख समुदाय के लोगों ने जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सिख श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल बस में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किये। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सिख श्रद्धालुओं व यात्रा में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक घंटे के ठहराव के बाद यात्रा बनारस को रवाना हो गई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान शम्मी सिंह और सेक्रेटरी महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जागृति यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए तख्त केसगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब (रोपड़, पंजाब) में पूर्णता को प्राप्त करेगी। इस मौके पर सतपाल सिंह सूरी, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह, मनमीत सिंह राजन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें