फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वार्डों में जलभराव, टूटीं नालियां और खराब स्ट्रीट लाइट से समस्या, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक सोमवार को पूर्वी बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और ईओ धर्मराज सिंह को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अलीनगर, मुगलचक, शाहकुटी, मवई भाग एक व दो, बिछड़ी, हनुमानपुर और गोधना आवास सहित कई वार्डों में जलभराव की समस्या है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सफाई निरीक्षक के मनमाने रवैये के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोधना और मनोहरपुर स्थित कांशीराम आवास की स्थिति भी दयनीय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि सुपरवाइजरों के गैरजिम्मेदाराना रवैये व लापरवाही से लोगों में रोष है। जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि विभिन्न वार्डों में टूटे रास्ते, क्षतिग्रस्त नालियां और सिल्ट से बजबजाती नालियों के कारण लोग परेशान हैं।
कई स्थानों पर खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट और बल्ब भी खराब हैं। चेताया कि जल्द निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर शाहिद तौसीफ, दिलीप पाल, बृजेश गुप्ता, संजय, ऋषि दयाल, रमेश पांडेय, मृत्युंजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें