फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
गांव सेपानी निकासी के लिए बने नालों पर कब्जा जमा लिए जाने की वजह से सोमवार को हुइ बारिश के बाद इलाके के विभिन्न गांवों में जल जमाव हो गया। खेतों के जलमग्न होने से धान की फसल बर्बाद होने की स्थिति है। इससे नाराज होकर विभिन्न गांव केलोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बारिश से इलाके के बगहीं, दुलहीपुर, सतपोखरी, महाबलपुर आदि गांवों में खेतों में पानी जमा है और हाल में ही रोपी गई धान की फसल डूबीहुई है। यही नहीं खेतों के साथ घरों में भी पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और मंगलवार की शाम बगहीं गांव केसमीप एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गांव से पानी निकासी के लिए बने नालों पर कब्जा कर लिया है। इसका नतीजा यह हुआ कि पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे धान की डूबी फसल बर्बादहोने के कगार पर है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि  जल्द ही प्रशासन पानी निकासीकी व्यवस्था नहीं करता है तो आंदोलन कियाजाएगा। प्रदर्शनकरने वालों    में  गुड़िया, सोती चौहान, मोबिन, शांति, शकुंतला, सितारा, कांता देवी, दुर्गावती, बकरा देवी, अंतीदेवी, रीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें