फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुर्व्यवस्था पर प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वार्ता करते लोग।
विज्ञापन
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की दुर्व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को दोपहर में उपकेंद्र पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विभाग की लापरवाही एक दो माह पहले झुलसे संविदा कर्मी को अब तक उचित मुआवजा न मिलने से नाराज संविदाकर्मियों ने भी आंदोलनकारियों का साथ दिया। दोपहर बारह बजे से जारी धरना कीसूचना पर रात साढ़े आठ बजे पहुंचे एक्सईएन ने आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तब धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व आंदोलनकारियों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से गांवों में सरकारी नलकूपों के साथ आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर फूंक जा रहे हैं, बावजूद इसके उसे लंबे समय तक नहीं बदला जारहा है। इससे ग्रामीणों को  अंधेरे में रहने पड़ता है, वहीं नलकूप से पानी नहीं मिल पाता है। सरकार द्वारा सभी पूराने तार को बदलने तथा मेंटनेस करने का निर्देश दिया गया है लेकिन क्षेत्र में तार पूरी तरह जर्जर हैं और उन्हें बदला नहीं जारहाहै। नए उपकेंद्र बनाए जारहे हैं लेकिन ठेकेदारों को लाभ दिलाने के लिए उसे चालू नहीं किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर संविदाकर्मियों काशोषण कियाजा रहाहै। दुर्घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी लेने वाला भी कोई नहीं बचता है। ब्लाक के 41 गांवों में लकड़ी के जर्जर पोल हैं जो दुर्घटनाओं को दावत देरहे हैं। बाद में रात साढ़े आठ बजे एक्सईएन एश्वर्य कुमार रघुवंशी पहुंचे और आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, दयाप्रधान, सुरेश यादव, सतीश उपाध्याय, डॉ. आरबी यादव, रामधनी, रामकेवल, हरिशंकर, प्रशांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

 संविदा कर्मी सियाराम, राजकुमार, अनिल पांडेय, कृष्णा, बजरंगी, बाबूराम यादव आदि रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें