फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश में नगर में गलियों से लेकर सड़क तक जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। शुक्रवार की दोपहर हुई दो घंटे की बारिश के चलते पूरे नगर में पानी में भर गया। सबसे अधिक खराब स्थिति उन कॉलोनियों की रही जो हाल ही में बसी हैं। वहां नाली व सड़क नहीं होने के कारण लोग घरों में कैद हो गये हैं। यहां तक कि लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग सफाई व्यवस्था को दिनभर कोसते रहे।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे आसमान में बादल छाते ही बारिश शुरू हो गई। लगभग दो घंटे तक हुई बारिश में चलते पूरे नगर में जलभराव हो गया। गलियों से लेकर सड़के पानी से लबालब भर गई। नालियों की गंदगी सड़क पर बहने लगे। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश रहे। सबसे अधिक खराब स्थिति गिधौली, महमूदपुर, चंदासी, काली महाल, चतुर्भुपुर, अलीनगर , बिछड़ी, इस्टर्न बाजार, रविनगर , कैलाशपुरी में रही। लोगों ने कहा कि नगर पालिका सफाई विभाग की ओर से सही तरीके से साफ-सफाई की जाती तो चंद घंटे की बारिश में नगर के इस तरह के हालात न हो। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि जहां भी पानी भरा है, वहां पंप की मदद से पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नगर में नालियों की लगातार सफाई कराई जा रही है।
नपा कार्यालय के सामने की गली में भर गया पानी
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका अधिकारियों की ओर से नालियों की साफ-सफाई का दावा तो किया जाता है लेकिन नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थिति गली में ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। शुक्रवार को दो घंटे की बारिश में गली में काफी पानी भर गया। यहां तक नाली का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों ने कहा कि नालियों के साथ बड़े नालों की ठीक तरीके से सफाई हो तो बारिश का पानी नालियों में भरने के बजाय निकल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें