नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर और रूरा स्टेशन के बीच हुए मालगाड़ी हादसे के बाद मरम्मत कर अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन तो शुरू कर दिया गया। हालांकि कॉसन पर ट्रेनों के चलने से अभी भी ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। रविवार को हावड़ा दिल्ली रूट के साथ अन्य रूट की ट्रेनें भी काफी विलंब से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
रविवार को अप इंदौर पटना एक घंटे, डाउन उपासना एक्सप्रेस आधा घंटे, पंजाब मेल बीस मिनट, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आधा घंटे। अप भागलपुर नई दिल्ली गरीब रथ 21 घंटे, अप मालदा टाउन नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।
इसी तरह डाउन जोधपुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अप पटना तेजस राजधानी पंद्रह मिनट, डाउन सिक्कीम महानंदा एक घंटे, अप पुने दानापुर स्पेशल आधा घंटे, अप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस घंटे की देरी से रवाना हुई।