फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद अब विधान सभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। शनिवार को एसडीएम ने तहसील सभागार में सकलडीहा और सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर गांवों में बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद बीते 17 नवंबर से विधानसभा का संक्षिप्त पुनरीक्षण 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसको लेकर लेकर विधान सभा सकलडीहा के कुल 352 बूथ और सैयदराजा विधान आंशिक के कुल 201 बूथ पर पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान दावे व आपत्ति, नाम बढ़ाने व घटाने के साथ संशोधन कार्य के लिएबीएलओ के बीच किट का वितरण किया गया। इसके अलावा 22 और 28 नवंबर व पांच और 15 दिसंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दिन बूथ पर सभी बीएलओ को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि विधान सभा का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य में प्रगति लाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें