फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर दिया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मतदान को लेकर विशेष रूप से युवाओं में अलग ही उत्साह दिखा। युवाओं ने न सिर्फ स्वयं मतदान किया, बल्कि लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। पहली बार मत देने वाले युवाओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने गई खुशनुमा ने बताया कि वह सुबह ही जाग गई थी। उस पर जिम्मेदारी का एहसास था। इस लिए परिवर के लोगों को तैयार किया और मतदान करने के लिए बूथ पर पहुुंचे। यहां सोच समझ कर मतदान किया। इसी तरह काजल ने कहा कि मतदान करने को लेकर उत्साह का माहौल था। घर के सभी सदस्यों के साथ मैने केंद्र पर पहुंच कर मनपसंद उम्मीदवार को मत डाला। राहुल यादव और आयुष गुप्ता ने कहा कि युवाओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। इसी एहसास को ध्यान में रखकर कर मतदान किया। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार बाघी निवासी विराट पांडेय उर्फ सोनू ने बताय कि मैंने पहली बार मतदान किया है। अब तक अपने परिजनों को मतदान करते हुए देखा है, लेकिन खुद वोट करके बहुत अच्छा लगा है। इसी तरह बरबसपुर निवासी पीर मुहम्मद ने कहा कि मैंने जिस दिन वोट बनवाने के लिए फार्म भरा था, उसी दिन से वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित था। आज पहली बार मतदान किया है। कस्बा निवासी हर्षित जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व मतदान में हिस्सा लेकर उत्साहित हूं। अपने इलाके और देश के विकास के लिए वोट किया है। विनीत केसरी ने कहा कि अभी तक पहले अपने घर वालों के साथ मतदान स्थल तक आया करता था। पहली बार वोट डालकर अलग एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें