फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ आवाज की बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। नगर में लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर के खिलाफ स्थानीय लिच्छवी भवन के पास सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुराने मीटर लगे होने के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से गरीबों के घरों में बिल अधिक आने से रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीन बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से कैमूर के जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से लिखित व मौखिक शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार प्रीपेड मीटर लगवा रहे है।
चेताया कि राज्य सरकार जिला प्रशासन प्रीपेड मीटर पर रोक नहीं लगाती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रीपेड मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को लूटने का कार्य किया जा रहा है। इस मोके पर पूर्व नगर सभापति अमरदेव सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता, राजद के प्रदेश महासचिव बिरजू सिंह पटेल, वार्ड पार्षद बलदाऊ सिंह, रमेंद्र कुमार आकाश, पहलाद गोंड, राकेश कुमार, संजय माली, मो. निजामुद्दीन, सेराज राइन, निर्मल सिंह यादव, प्रेमा, निर्मला, चिंता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें