फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की खोदाई का काम गामीणों ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के सरेसर वन विभाग के परिसर से होकर एक व्यक्ति की ओर से नाले की खुदाई की जा रही है। इससे ग्रामीणों ने पहुंचकर काम रोकवा दिया और हंगामा किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मछली पालने के उद्देश्य से गांव के ही एक व्यक्ति को तालाब के कुछ हिस्सों का टेंडर कर रखा है। लेकिन उस व्यक्ति ने पूरे तालाब पर अपना कब्जा जमा लिया। यही नहीं अब तालाब में पीडीडीयू नगर के नाले का पानी न जाय इसके लिए वह तालाब के बगल से वन विभाग के प्रांगण से होकर नाला खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा कर रहा है। इससे गया कॉलोनी, मानस नगर, लोको, अमोघपुर सहित तमाम कालोनियों का पानी सरेसर में पहुंच जाएगा। इससे बरसात के दिनों में पूरा गांव जलमग्न हो उठेगा। पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर पहुंचकर काम रोकवा कर हो हल्ला किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। रेलवे विभाग के भी अधिकारियों से ग्रामीणों ने वार्ता किया तो गोल मटोल जवाब देते रहे।
ताराजीवनपुर। नाला खोदाई के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा लगभग दो दर्जन पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। जो वन विभाग व पर्यावरण को देखते हुए दंडनीय है। ग्रामीणों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे वन अधिकारी पवन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन्होंने पेड़ों उखाड़कर नाला खोदवाया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें