फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अधिकारियों का ध्यान किधर है..., पानी की समस्या इधर है...' हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन

Sun, 23 Jun 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: ग्रामीणों ने बताया कि कुबराडीह गांव में पानी की समस्या महीनों से बनी हुई है। गर्मी में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। शिकायतों के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं की गई। नेताओं के साथ सरकारी अधिकारियों ने भी मौन धारण कर लिया है।
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के नौगढ़ के पंचायत धनकुवांरी कला के कुबराडीह गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए हैंडपंप कई माह से खराब हैं। जो चल रहे हैं, उनमें से गंदा पानी निकल रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार प्रधान और पंचायत सचिव से गुहार लगाई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। बस्ती में जो  हैंडपंप लगाए गए हैं, वह मरम्मत नहीं किए जाने से खराब हो गए हैं।

आरोप लगाया कि गांव की प्रधान महिला है। उनके पति प्रेम कुमार से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया। इससे नाराज बस्ती की महिलाओं ने सुबह खराब हैंडपंप के पास एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेताया है कि हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई तो ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी का घेराव किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में दिनेश साहनी, विश्वकांत, सूरज, गोलू, रामनवमी, आकाश, कृष्ण प्रदीप, प्रिंस शर्मा, रोहित समेत बस्ती की महिलाएं बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें