फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के टांडाकला गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पखवारे में तीन बार जल गया। यही नहीं गांव में बिजली के तार और पोल जर्जर हैं। इससे नाराज होकर ग्रामीणों में रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

टांडाकला गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। अधिक लोड की वजह से एक पखवाड़े पहले ट्रांसफार्मर जल गया। लोगों की शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया लेकिन दो दिन बाद ही ट्रांसफार्मर फिर से जल गया। तीन बार ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन हर बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक लोड और घटिया ट्रांसफार्मर की वजह से ही बार बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है और लोग अंधेरे मे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि टांडाकला बाजार में अभी भी पुराना और जर्जर तार के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। यह आए दिन वह टूटकर गिरता रहता है। इससे ग्रामीण हमेशा भयभीत रहते हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर और पुराने तार की जगह नए तार लगाकर आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय सिंह, काजू जायसवाल, अजय मिश्रा ,राजमणि पांडेय, राहुल चौरसिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें