फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने जंगलों में कांबिग

विज्ञापन
नौगढ़ में कांबिंग करते सुरक्षा बल के जवान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़। बारिश के बाद पहाड़ों पर छाई हरियाली का फायदा उठाकर नक्सली न आ जाएं इस लिए सुरक्षा बल सक्रिय हो गए हैं। रविवार को एक बार फिर पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाके के चप्पे चप्पे को छान मारा।
विज्ञापन

जिले में नक्सली के घूमने पर रोक लगाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के रहवासियों से समन्वय बनाने और सुरक्षा बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी नौगढ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नौगढ और थाना प्रभारी चकरघट्टा के साथ ही पर्याप्त पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के इलाके के कौवाघाट, विजयपुर, विजौरा, चिकनी, गुजरो नाला, मंगरही आदि इलाकों के जंगली एवं दूरस्थ इलाकों में कांबिंग की। स्थानीय लोगों से बातचीत की और किसी अजनबी के दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। ऐसे में हर किसी को पुलिस की सहायता करनी चाहिए। बताया कि कांबिंग लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें