राहगीरों ने एंबुलेंस 108 नंबर व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस पर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां सिलौटा गांव निवासी राजमनी(40), लठौरा निवासी आरती (25), भगंदा निवासी रमेश (40) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया।
धानापुर थाना क्षेत्र के सिहावल पुलिया के पास गुरुवार रात आठ बजे बाइक और ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर में पति-पत्नी और दो बच्चियां घायल हो गई। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। धीना थाना के नूरी गांव निवासी राहुल यादव (30) अपनी पत्नी पूजा यादव (28), पुत्री खुशी (दो वर्ष) और जाह्नवी (4) के साथ अपने ससुराल प्रसादपुर से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। अभी वे सिहावल गांव के पास पहुंचे थे कि पुलिया पर एक ट्रैक्टर से आमने-सामने को टक्कर हो गई।