फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कबड्डी में वाराणसी का रहा दबदबा, भदोही उपविजेता

विज्ञापन
बबुरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी सौंपते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। 
विज्ञापन
बबुरी। स्थानीय यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में आयोजित 50वीं जूनियर बालक (जोन-डी) स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि भदोही की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दमदार रेड और मजबूत डिफेंस के बूते मुकाबला अपने पक्ष में किया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन चंदौली के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जोन-डी की वाराणसी, गाजीपुर, भदोही और प्रतापगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। शुरुआती मुकाबलों से ही खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, आक्रामक रेड और मजबूत रक्षापंक्ति के साथ जीत के लिए जोर लगाया।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक सूर्यमुनि तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जूनियर स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर लक्ष्मण अवार्डी तारकेश्वर सिंह और जोन-डी के जोन प्रभारी श्याम सुंदर, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सहसचिव आशीष सिंह, शिरध्वज सिंह, कमलेश सिंह, राकेश कुमार सोनकर, प्रवीण सिंह, ज्वाला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें