फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग, पिया के नाम मेहंदी लगवाने की होड़

विज्ञापन
तीज पर्व की पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में मेंहदी लगवाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं सोमवार को निर्जला व्रत रखेंगी। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। रविवार को शृंगार और पूजन सामग्री, शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की खरीदारी हुई। आभूषण और साड़ियों की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं, महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में पहुंचकर फेशियल कराया और हाथों पर मेहंदी रचाई। कई ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग भी महिलाओं ने कराई थी।
विज्ञापन

हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु होती है। वहीं, युवतियों के व्रत रखने पर उन्हें मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करती हैं।
रविवार को महिलाओं ने फल-फूल और पूजन सामग्री की खरीदारी की। वहीं, ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी रचाने के लिए परमार कटरा, रस्तोगी गली और काली मंदिर के पीछे स्थित दुकानों पर भारी भीड़ रही। कई ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग भी महिलाओं ने कराई थी। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी की। दुकानों पर आभूषणों पर कई प्रकार के छूट के ऑफर भी दिए जा रहे थे। परमार कटरा के स्वर्ण व्यवसायी संजय सेठ ने बताया कि महिलाओं ने सोने के हार, सिकड़ी, कंगन, नथिया और कर्णफूल की खरीदारी की। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। नई बस्ती के कपड़ा व्यवसायी सुशील केशरी ने बताया कि 500 से 5,000 रुपये तक की साड़ियों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन


इनसेट
20 से 50 रुपये में बिकीं प्रतिमाएं
बाजार में रविवार को भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं की खूब खरीदारी हुई। घरों में मिट्टी के शिव-पार्वती बनाकर पूजा करने का विधान है, लेकिन अब लोग बाजार से प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। सभी प्रमुख बाजारों 20 से 50 रुपये में प्रतिमाएं बिक रही थीं।

तीज पर्व की पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में मेंहदी लगवाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें