जिले में मई के बाद जून के पहले पखवारे में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। पहली बार 28 मई और दूसरी बार 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब 13 जून को तापमान फिर से 47 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं, देर शाम तक गर्म हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
दो वर्ष पहले भी 47 डिग्री पहुंचा था तापमान
कोरोना के बाद वर्ष 2022 में भी भीषण गर्मी पड़ी थी। तब 21 जून को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक था।
बोले अधिकारी
आगमी 15 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा में बदलाव होने, बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।
वर्ष में तीसरी बार 47 डिग्री पर पहुंचा तापमान
पीडीडीयू नगर। जिले में मई माह व जून के पहले पखवारे में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। पहली बार 28 मई, मंगलवार और दूसरी बार 29 मई बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 13 जून, गुरुवार को तापमान एकबार फिर 47 डिग्री पर पहुंच गया।
इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं देर शाम तक चलने वाली गर्म हवा (हीट वेव) भी लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
पीडीडीयू नगर। कोरोना काल के बाद वर्ष 2022 में गर्मी क प्रकोप काफी तेजी से बढ़ा था। इस वर्ष की 21 जून को तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था जो रिकार्ड बन गया। हालांकि वर्ष 2023 में गर्मी के प्रकोप में कुछ राहत रही लेकिन इस वर्ष एकबार फिर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए अब लोग बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
पिछले एक सप्ताह का जिले का तापमान
| तिथि |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| सात जून |
46 |
29 |
| आठ जून |
46 |
30 |
| नौ जून |
46 |
30 |
| दस जून |
46 |
31 |
| 11 जून |
46 |
32 |
| 12 जून |
46 |
32 |
| 13 जून |
47 |
32 |