इसके बाद टुन्नू ने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता थाना पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ अनिल राय भी सैयदराजा थाना पहुंचे। मामले को देखते हुए सदर सीओ अनिल राय ने कहा कि उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराई जाएगी।
लेकिन धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष दरोगा और सिपाहियों को सस्पेंड करने की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे। कहा कि जब तक सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। रात में कई घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही।
दबाव में आई पुलिस ने दारोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त हुआ। मामले की जानकारी के बाद एसपी ने दरोगा जयप्रकाश को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि सैयदराजा थाने के एसआई जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।