भुक्तभोगी की तहरीर पर मनोज सिंह डब्लू सहित अरविंद यादव, रईस यादव, रीशू यादव, गोविंद यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी मनोज सिंह सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।