घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर तत्काल सीओ सदर अनिल राय व अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
शनिवार की शाम भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के काफिले पर हुए हमले की सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि चंदौली में यह हमला समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी का ज्वलंत उदाहरण है। कहा कि यह हमला पिछड़ों के नाम पर दुकान चलाने वाले लोगों की बौखलाहट का नतीजा है। इस घटना से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा।