चंदौली, महेंद्र नाथ पांडे
- फोटो : self
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मनेरगा, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मीड डे मील, सहित तमाम विकास कार्यो की समीक्षा की। साथ खादी ग्राम उद्योग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से समीक्षा कर उसे गति देने के साथ-साथ उन्होंने पात्रों को प्रमाण पत्र भी सौंपा।इस मौके पर राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक कैलाश खरवार आचार्य, विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, डीएम ईशा दुहन, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी किरण सुधांशु शेखर उपस्थित रहे।
अखिलेश के जंगली लोगों पर चल रहा बाबा के कानून का राज
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश के यूपी में जंगलराज के बयान पर कहा कि अखिलेश के जंगली लोगों पर बाबा योगी का कानून राज चल रहा है। इसलिए उन्हें जंगलराज दिख रहा है।यूपी में कानून राज के मॉडल का कई अन्य राज अनुसरण कर रहे है। कहा कि बीजेपी देश मे यात्राओं जनक है। राजनाथ सिंह, आडवाणी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने यात्राएं निकाली। उन्हीं यात्राएं अनुसरण आज कांग्रेस व अन्य दल कर रहे हैं।