फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूरा काम-पूरा दाम’ अभियान के तहत महिला मेठ हो रहीं प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के नौगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार देने की जिम्मेदारी अब आधी आबादी पर रहेगी। मनरेगा के सभी कार्यों पर नजर रखने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेठ के रूप में तैनात किया गया है। इसको लेकर ‘पूरा काम-पूरा दाम’ विशेष अभियान के तहत सोमवार को विकास खंड के सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 27 ग्राम पंचायतों में चयनित महिला मेठों को प्रशिक्षकों ने कर्तव्य व उत्तरदायित्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला मेठों को नाप-जोख करना, श्रमिकों की उपस्थिति पंजिका भरने आदि के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षकों ने महिला मेठों को मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए छाया, पानी, चिकित्सा व सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण में मेठों को श्रमिकों का जॉब कार्ड जारी करने, रोजगार के लिए प्रपत्र-6 भरवाने, प्राप्ति रसीद देने, श्रमिकों को ग्रुप टास्क के अनुसार कार्य करवाने सहित कुल 11 कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वालों में ट्रेनर गुरु शरण श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र मौर्य, आनंद कुमार, महेश्वर गौतम, रत्नेश कुमार, डीके त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, आशीष कुमार, इमरान हाशमी के अलावा महिला मेठों में शैल कुमारी, प्रमिला, साधना, सुधा, अंजू आदि शामिल रहे। इस संबंध में बीडीओ सुदामा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा में मेठ बनाए जाने के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें