कंदवा। क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह भदखरी और अमड़ा गांव के बीच अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि उसमें बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले कुटार गांव निवासी बनवारी, शैलेश और बबली सहित पांच लोग टीबी रोग से पीड़ित बाबूलाल का इलाज कराने बिहार प्रांत के बक्सर प्रताप सागर जा रहे थे। अभी वे भदखरी गांव से आगे पहुंचे थे कि चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। कार में बैठे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार में बैठे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। संवाद