कमालपुर। सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर गौसपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बेकाबू बस ने सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सकलडीहा से मोहनियां तक चलने वाली सवारी बस प्रतिदिन शाम को ढोढिया स्थित भट्ठे पर खड़ी होती है। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे चालक एवती गांव निवासी अजय यादव बस लेकर पहुंचा लेकिन यहां नहीं खड़ी की। इसी बीच बस बेकाबू हो गई ओर पुलिस बेरिकेडिंग के तेेेड़ते हुए डेढगावां गांव के पास दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों को हल्की फुल्की चोट आई लेकिन लोगों से बचने के लिए उसने बस और तेज गति से भगाने लगा। बेकाबू बस गौसपुर गांव में हनुमान मंदिर के पास उकनी गांव निवासी विकास यादव को टक्कर मार दी। इसके बाद भागते बस ने खोर संपर्क मार्ग के पास कमालपुर निवासी दिलशाद (30) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद भी बस नहीं रुकी। कादिराबाद मिडिल स्कूल के पास बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक बस में फंस गई और घिसटते हुए दो किलोमीटर दूर इनायतपुर तक चली गई। इस घटना में बाइक सवार राजू गुप्ता निवासी नुआव बिहार की मौत हो गई। वहीं नुआंव निवासी बाइक सवार पप्पू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं घायल दिलशाद और पप्पू पासवान को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पप्पू को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों केेेेपोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इनसेट-
काश मामा की बात मान ली होती राजू ने
कमालपुर। बस के धक्के से मृत राजू गुप्ता की ननिहाल डेढ़ागांवा बाजार में है। वह बाइक से अपने दोस्त अध्यापक पप्पू पासवान के साथ वाराणसी में एक निमंत्रण कर डेढ़गांवा आया था। यहां उसके मामा ने रुकने के लिए कहा लेकिन अन्य निमंत्रण में जाने की बात कह कहकर राजू और पप्पू बाइक से आगे चल दिए। अभी डेढ़गांवा से एक किलोमीटर भी आगे नहीं गए थे बस की चपेट में आ गए। इसको लेकर यही चर्चा हो रही थी कि काश दोनों ने मामा की बात मान ली होती तो दुर्घटना नहीं होती।
इनसेट-
शराब के नशे में धुत था चालक
कमालपुर। बस का चालक एवती गांव निवासी अजय यादव प्रतिदिन बस को यही लाकर खड़ी करता था। शुक्रवार को वह खाली बस को लेकर पहुंचा था लेकिन वह नशे में धुत था। उसने पहले पुलिस की बैरिकेडिंग तोडी। जब पुलिस वालों ने उसे घेरना चाहा तो वह तेज गति से बस भगाने लगा। इसका नतीजा यह हुआ कि दो लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट-देवेन्द्र प्रताप यादव
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र