फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दर्दनाक हादसा: बेकाबू होकर सड़क पर गिरी बाइक, चाचा-भतीजे की मौत; शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर

Tue, 25 Mar 2025 11:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli Road Accident: चंदौली जिले में बड़ा हादसा हुआ। इसमें चाचा- भतीजे की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। दोनों शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए चाचा- भतीजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना के जेठमलपुर गांव स्थित काले खां मजार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे थे घर
मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद अपने भतीजे सारे आलम के साथ आलमपुर जमानियां से घर लौट रहे थे। दोनों शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों काले खां मजार के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सारे आलम को जिला अस्पताल ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई... : पति को एंबुलेंस से लेकर ACP ऑफिस पहुंची महिला, लगाया आरोप; मनबढ़ों ने पीटा था
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे आलम की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में फर्जी तरीके से बंदी रिहा: आजाद अधिकार सेना ने लगाया आरोप, शासन से जांच की मांग; जानें मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें