पीडीडीयू नगर। जिले के 1185 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दो लाख से ज्यादा बच्चों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा एक को छोड़कर सभी कक्षाओं में लिखित परीक्षा शुरू हुई।
जनपद में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय, सहायता प्राप्त सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के बच्चों की परीक्षा शुरू की गई है। पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा दो और तीन की गणित और कक्षा चार व पांच की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से पांच तक की संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। कक्षा छह से आठ तक की भी दो पालियों में लिखित परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कक्षा छह की हिंदी, सात और आठ की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। सभी विद्यालयों में बीते सप्ताह ही प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए थे। जिससे सभी स्कूलों में समय पर परीक्षा शुरू हो सके। प्राथमिक कक्षा के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा 28 मार्च को होगी।