फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबी बोर्ड : जिले में पांच संवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र, चार हजार कक्ष निरीक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 82 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच संवेदनशील तथा एक केंद्र अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर दो पालियों सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 60560 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की परीक्षा में 64257 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बार 3697 विद्यार्थी कम हुए हैं। हालांकि इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या 194 अधिक है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारियां रविवार को देर शाम तक पूरी कर ली गईं। पहले दिन सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी। जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 60560 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 30848 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 15327 बालक और 15521 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 29712 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 14982 बालक और 14730 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रश्नपत्र डबल लॉकर से केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा। केंद्रों की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही प्रदेश कार्यालय से भी होगी। केंद्र के बाहर धारा 187 लागू रहेगी। डीआईओएस दलसिंगार यादव का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की हर संभव कोशिश की गई है। डीएम-एसपी के साथ ही विभागीय सचल दल परीक्षा के दौरान सक्रिय रहेंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के साथ अन्य केंद्रों पर नजर बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।


उधर, सोमवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को परीक्षा उत्सव के रूप में मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। ताकि परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ सके। परीक्षा केंद्रों पर सुबह परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय कक्ष निरीक्षक तिलक लगाकर उनका स्वागत करेंगे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को तनावमुक्त और प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। जिले को छह जोन व 15 सेक्टरों में बांटा गया है, ताकि परीक्षा नकलविहीन व पूरी पारदर्शिता से कराई जा सके। 82 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही लगभग 4000 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा छह जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें