फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: कर्मनाशा नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया 

Wed, 10 Nov 2021 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

कोतवाली में मौजूद परिजनों तथा रिश्तेदारों ने इस घटना के लिए सुरक्षा इंतजामों को भी जिम्मेदार बताया। विगत दिनों बीएचयू के दो मेडिकल छात्रों की भी डूब कर मौत हुई थी। वहीं चकिया नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
drown
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में नहाते समय हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के डबुआ कॉलोनी निवासी आजाद खान(42) और महताब खान(35) की डूबने से मौत हो गई। वहीं वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से डूब रहे अनस(17), कुदशी (14 ) और आरिज (10) को बचा लिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव के निवासी शफीक अहमद की बहन शबनम खानम की शादी सोनभद्र जनपद के पगिया निवासी वजूद खां से हुई थी। वजूद खान की बेटी एनम खानम का विवाह हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के डबुआ कॉलोनी निवासी शादाब खान के साथ हुई थी।

शादाब खान के परिवार के लोग एनम खानम की विदाई के लिए सोनभद्र के पगिया आए थे। बुधवार की सुबह आजाद खा, महताब खां, अनस खा, कुदशी और आरिज अपने दर्जनों परिजनों के साथ ठेकहा मामा के घर से लौटने के बाद वे सोनभद्र से एनम खानम की विदाई कराकर फरीदाबाद जाने वाले थे। ठेकहा जाते समय वे रास्ते में लतीफशाह मजार की जियारत के लिए रुक गए।
विज्ञापन


जहां परिवार की महिलाएं फातिया के इंतजाम में जुट गई। वही परिवार के अन्य सदस्य आजाद खान, महताब, अनस, कुदशी, आरिज लतीफशाह वीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में नहाने के लिए सायं लगभग 4 बजे चले गए। अचानक नहाते समय पांचों लोग नदी में डूबने लगे। जिसमें आजाद तथा महताब डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें