फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के नई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत महेसुआ गांव में रविवार की रात दो पक्षों में भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से नौ लाग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

महेसुआ गांव निवासी बब्बन राजभर और मराछू के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन के बटवारे को लेकर रविवार की रात दोनों में कहासुनी हो गयी। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से बब्बन राजभर (60), मनोरमा देवी (55), राम विलास (22), विकास (26), बेचू (25) और रमेश (42) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मराछू (58), कलेन्द्र (26), मुराहू (52) घायल हो गए। इस संबंध में सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें