चंदौली। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 15 वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा संबंधित समस्याएं लंबित है लेकिन सरकार उसे दूर करने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते कर्मचारी महासंघ के सदस्यों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पदों के सृजन किए बिना ही जेम पोर्टल की नियुक्ति किया जाना, प्रशासनिक मद से सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाना एवं सेवा कर दिया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता है कर्मचारी हितों को ध्यान रखते हुए तत्काल पदों का प्रीत किए जाएं और इसमें मनरेगा कर्मचारी महासंघ के लोगों को शामिल किया जाए। इस दौरान कन्हैया यादव, रविंद्र त्यागी, राजीव सिंह, रामअवतार चौहान, रवि प्रकाश, पवन गुप्ता,श्याम बिहारी, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।