फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो होनहारों ने बिहार पीसीएस में पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो होनहारों ने बिहार पीसीएस में अच्छी रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अधिकारी रैंक मिलने से होनहारों के परिवारों में खुशी की लहर है। लोगों ने होनहारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर 15 काली महाल निवासी गुफरान मजहरी ने बिहार पीसीएस में 385वां रैंक प्राप्त किया है। वहीं पड़ाव के मढ़ियां निवासी मनीष कुमार पटेल ने पहले प्रयास में 843 रैंक लाकर पंचायती राज अधिकारी बने हैं।
नगर के काली महाल निवासी गुफरान मजहरी के पिता असलम राइन प्राइवेट नौकरी करते हैं। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का गुफरान ने बिहार के सासाराम में रहकर शुरूआती शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। वर्ष 2005 में दसवीं और 2007 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2010 में पटना यूनिवर्सिटी से स्नातक की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। गुफरान ने वर्ष 2011 और वर्ष 2015 में यूपी पीसीएस की परीक्षा दी लेकिन सफल नहीं हुए। इस बीच 2013 में रोहतास जिले में इंटर कालेज में अध्यापक हो गए। इस बीच तीसरे प्रयास में बिहार पीसीएस में चयन हुआ है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मढ़िया निवासी किसान जगनरायन पटेल के पुत्र मनीष कुमार पटेल ने पहले प्रयास में बिहार पीसीएस की परीक्षा में 843वां रैंक प्राप्त किया है। मनीष कुमार को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है। बेटे की सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के काली महाल निवासी गुफरान मजहरी के बिहार पीसीएस में सफलता मिलने पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता और आनंद शुक्ला ने गुफरान केआवास पर पहुंच कर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुहम्मद गुफरान के आवास पर पहुंच कर उनके पिता मोहम्मद असलम राईन को माला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल , अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद तौसीफ ,मारूफ अंसारी, जुलकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें