फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शाहरुख खान, फुटबाल टीम में चयनित, संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय अंडर-19 जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए वाराणसी मंडल की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से आठ अगस्त तक मऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकार इरशाद अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में डिग्घी गांव निवासी शाहरूख खान को गोलकीपर तथा धानापुर निवासी अफरीदी खान को स्ट्राइकर के रूप में टीम में स्थान मिला है। दोनों खिलाड़ियों का चयन हाल ही में वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल के आधार पर किया गया।
ट्रायल में चंदौली से अभि कुमार यादव, शहीद, आदित्य सिंह, शाहरूख खान और अफरीदी खान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इनमें से शाहरूख खान और अफरीदी खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल की टीम में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन करेंगे। संवाद

शाहरुख खान, फुटबाल टीम में चयनित, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें