पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दोनों लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 381 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17923 केस हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या सात है जबकि अब तक 17537 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।