फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गये मेडिकल के दो छात्र कुंड में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बियर के नीचे कुंड में सोमवार की शाम नहाते समय बीएचयू स्थित मेडिकल कालेज के दो छात्र डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गोताखोरों की मदद से छात्रों की नदी में तलाश शुरू करवाई। हालांकि कुंड में डूबे छात्रों का अब तक पता नहीं चल सका है। बीचएचू के सुश्रुत हास्टल से चार मेडिकल छात्र पिकनिक मनाने आए थे। दो साथियों के डूबने की घटना अन्य साथी छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बीएचयू स्थित मेडिकल कालेज के छात्र विकास झा (25), शिवम सैनी (26), हर्षवर्धन (25), रोशन कुमार (27) घूमने के लिए सोमवार को लतीफशाह आए हुए थे। इस दौरान सभी लोग नहाने के लिए लतीफशाह बीयर के नीचे झरने के पास बने कुंड में चले गए। जिसमें कर्मनाशा नदी का पानी बहता है। नहाने के दौरान देखते ही देखते चारो छात्र गहरे पानी में चले गए। इस दौरान विकास झा और शिवम सैनी अत्यधिक गहरे पानी में चले जाने कारण डूब गए, जबकि हषवर्धन और रोशन कुमार ने किसी तरह से किनारे पर पहुंचकर अपनी जान बचायी। साथी मित्रों की मदद से लिए उन लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चकिया कोतवाली प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम चकिया अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे गये। कुंड में डूब छात्रों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद गोताखोरों ने कुंड में डूबे छात्रों की तलाश शुरू की। फिलहाल दोनों छात्रों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। विकास झा कोलकाता तथा शिवम सैनी मथुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें