फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह घरों के गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुुआ थाना के हिनौता गांव में कन्नौजिया बस्ती सोमवार की रात आग लगने से छह रिहायशी कच्चे मकान जल गए। इसमें रखे गृहस्थी के सामान जल गए। आग से घर में रखे तीन सिलिंडर बारी बारी से विस्फोट कर गए। इससे स्थिति और खतरनाक हो गई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

गांव में परदेशी कन्नौजिया, भुआल, विदेशी, लल्लन, छबिनाथ, लल्लू कनौजिया आदि के कच्चे मकान एक दूसरे से सटे हुए हैं। सोमवार की रात लगभग आठ बजे अचानक एक मकान में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते, आग ने आसपास के मकानों को चपेट में ले लिया। सभी घरों के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच तीन घरों में रखे रसोई गैस सिलिंडर बारी - बारी से फट गए। इससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। इस घटना में बीस हजार नकद, गाय, बकरी सहित घर में रखा, टीवी, फ्रीज, आलमारी, कपड़े, बर्तन, बिस्तर सहित कीमती सामान जल गए। सूचना पाकर दो घंटे बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग लगने की इस घटना से छह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षति के आंकलन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें