फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: करंट की चपेट में आने से दो लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय बुधवार की रात संविदा पर कार्यरत दो लाइनमैन हाइटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, विधायक कैलाश आचार्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र शहाबगंज से निकली भूसीकृत पुरवा फीडर की लाइन में भूसी गांव के पास हाईटेंशन का तार मंगलवार की रात टूट गया था। इससे उक्त फीडर की आपूर्ति ध्वस्त हो गयी। बुधवार की रात टूटे तार को जोड़ने के लिए लाइनमैन बाबूनंदन, बृजेश मौर्या और राजेन्द्र ने शट डाउन लिया था। टूटे तार को खींचते समय वह पम्प कैनाल की लाइन जो कौडिहार पावर हाउस से चलती है उससे संपर्क में आ गया। जिससे करंट आने से तेज आवाज के साथ राजेन्द्र व बृजेश झुलस गए।
ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां स्थिति सामान्य है लेकिन हाथ में गहरी चोट के चलते उन्हें पांडेयपुर वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। एसडीओ मिथिलेश कुमार बिंद ने बताया कि तार खींचते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसे हैं। उनका हर संभव इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अवर अभियंता से घटना स्थल का निरीक्षण कराया और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें