फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो किसानों की मौत

Sun, 11 Dec 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय के काली मंदिर के पास अलाव तापते लोग। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
जनपद में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। आलम यह है कि लोग कड़ाके की ठंड के कारण घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन


शनिवार की भोर में कोहरे के कारण संतरा लगा ट्रक पुराने कलेक्ट्रेट के पास पलट गया। वहीं ठंड की चपेट में आने से सिवान में बोझ बांध रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। उधर नौगढ़ में भी 60 वर्षीय एक किसान को रात में ठंड लग गई।

भोर में वह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया।

ठंड के तेवर काफी तल्ख हो गया है। शनिवार को ठंड का असर देखने को मिला। सुबह-शाम जहां लोग आग व अलाव से चिपके रहे। वहीं दोपहर के वक्त भी काफी कम चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को कोहरे से यातायात व्यवस्था ठप हो गयी थी, जिसका सिलसिला शनिवार की दोेपहर तक चला। रात के अलावा दिन के वक्त भी वाहन हेडलाइट जलाकर कतार में रेंगते हुए दिखाई दिए।

दृश्यता कम होने के कारण शनिवार की अलसुबह नासिक से संतरा लेकर बंगाल जा रहा ट्रक हाइवे किनारे सर्विस रोड पर पलट गया। संयोग अच्छा था कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं दूसरी ओर शनिवार की सिवान में धान का बोझ बांध रहे प्रतापपुर गांव निवासी नन्दलाल राम (55) अचानक गिर गए। परिजन उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गयी। नौगढ़ संवाददाता के मुताबिक चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी किसान राजेंद्र यादव (60 वर्ष) की ठंड से मौत हो गई। रात में वह खाना खाकर सोया था भोर में बिस्तर पर मृत पाया गया। परिवारीजनों ने बताया कि ठंड से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें