फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीवित्पुत्रिका पर्व पर नदी में दो बच्चे डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान शनिवार शाम दुर्गावती नदी में स्नान करते समय दो बालक डूब गए। कुदरा थाना क्षेत्र के अमीरथा गांव में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। वहीं, सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास भी एक बच्चा नदी में डूब गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन

कुदरा थाना क्षेत्र के अमीरथा गांव निवासी शशि रंजन चौधरी का पुत्र विकास (11) शनिवार देर शाम जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान दुर्गावती नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद रात करीब 11 बजे उसका शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप नारद सिंह का पुत्र शुभम कुमार (10) भी नदी में स्नान करते समय डूब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि बालक के शव को सदर अस्पताल, भभुआ पहुंचाया गया है। दोनों घटनाओं से गांवों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें