पीडीडीयू नगर। नगर के पांच मोहल्लों में पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। एसपी आकाश पटेल की मंजूरी के बाद कोतवाली परिसर में नए ट्यूबवेल की बोरिंग का काम शुरू हो गया है। ट्यूबवेल लगने के बाद कैलाशपुरी, रविनगर, पटेल नगर, महमूदपुर और लॉट नंबर दो के करीब 30 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
नगर के पांच मोहल्लों में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पालिका कार्यालय और लॉट नंबर दो में लगे ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुछ समय पहले इन मोहल्लों की पाइप लाइन को सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी से जोड़ दिया गया था।
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए कोतवाली परिसर में लगाने का फसला लिया गया।