चहनियां। बलुआ थाना के सोनहुला गांव के सामने शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को टक्कर मारते हुए मकान और दुकान में जा घुसा। मकान के आगे मार्बल और ग्रेनाइट की दुकान है। ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त कर दिया। लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हुई। यह संयोग ही था कि घर के बहर सो रहा मनीष गुप्ता सही समय पर वहां से बाहर भाग निकला। अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो जाता है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
बलुआ चहनियां मार्ग पर सोनहुला गांव के में सड़क पर मनीष गुप्ता का मकान है और इसी में मार्बल्स और ग्रेनाइट पत्थर की दुकान है। उसके बगल में ही योगेन्द्र निषाद का मकान है। भोर में वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करते हुए मनीष गुप्ता के दुकान से होते हुए योगेंद्र निषाद के मकान के पास घुस गया । इससे मकान के पास रखी त ीन लाख की मार्बल्स और ग्रेनाइट पत्थर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बाहर सो रहे मनोज गुप्ता का पुत्र मनीष गुप्ता जान बचाकर भागा। आस-पास के ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया और चालक को थाने ले आई । ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक, टैंकर आदि तेज गति से चलते हैं । इससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है। इस संबंध बलुआ निरीक्षक सतेंद्र यादव का कहना है कि ट्रक ड्राइवर अशोक यादव बढ़हलगंज गोरखपुर का रहने वाला है। उसको हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।