फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा पर नहीं लगी रोक तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के पदाधिकारियों की बैठक शाखा कार्यालय में हुई। इसमें प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना स्थित संरचना शाला और फ्लैशबट वेल्डिंग प्लांट में मार्किंग, सीओटू वेल्डिंग, पीएफ शेड बनाने, ग्राइंडिंग और लोडिंग, अनलोडिंग के कार्य ठेके पर कराने से नाराजगी व्यक्त की गई। चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि रेलवे को लाभ अथवा हानि दिलाने में अधिकारियों से बड़ा हाथ होता है। प्लांट डिपो कारखाना में रेल कर्मचारियों की जगह ठेकेदार के अकुशल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। कहा कि इसको लेकर कर्मचारियों में गुस्सा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार इसका निजीकरण करना चाहती है। यूनियन की ओर से इसके खिलाफ कई बार पत्रक दिया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेकेदारी प्रथा को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, रामचंद्र यादव, अशोक कुमार, केदारनाथ तिवारी, एके उपाध्याय, मोहन राम, बीबी सिंह, शिव शकल यादव, एके सिन्हा, सुधीर कुमार, रमेेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, राजेश कुमार निषाद, दयाशंकर सिंह, जीत बहादुर थापा, सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें