फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग पार करते समय रेल पटरी पर खराब हुआ ट्रक, तीन घंटे बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर रेलवे क्रासिंग संध्या 83 मटकुट्टा गेट को पार करते समय सोमवार की रात 11 बजे एक ट्रक रेलवे लाइन पर खराब हो गया। इससे अप और डाउन लाइन बाधित हो गई। इससे अप और डाउन की एक दर्जन ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने क्रेन मंगाकर ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटवाया। इसके बाद रात 2 बजकर 20 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। सकलडीहा से खाली ट्रक अलीनगर की तरफ आ रहा था। रात 11 बजे वजे ट्रक मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग को पार करने लगा। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही ट्रक का गुल्ला टूट गया और ट्रक वहीं खड़ा हो गया। अप और डाउन लाइन के साथ तीसरी लाइन बाधित होने की सूचना गेट मैन ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर इस रूट की ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इससे डाउन की ओर जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस,आदि ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके साथ ही अप और डाउन की एक दर्जन ट्रेनों और मालगाड़ी को को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दूसरे ट्रक से टोचन कराकर ट्रक को हटाने की कोशिश की लेकिन दूसरा ट्रक भी खराब हो गया। बाद में आरपीएफ की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर खड़े क्रेन को बुलाया और दोनों ट्रकों को हटवाया। इसके बाद रात 2.20 जबे ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच पर बिहार के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दोपहर में पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के बी-1 कोच का शीशा टूट गया। यह संयोग ही था कि यात्री को चोट नहीं आई। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायत दर्ज की। वहीं कैरेज विभाग की टीम ने खिड़की की मरम्मत की।
ब्रह्मपुत्र मेल दोपहर में दो बजे बिहार के आरा स्टेशन से खुलकर आगे बढ़ी थी। ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन से आगे चली तभी यार्ड में कुछ युवकों ने रेलवे लाइन पर पडे पत्थर उठाकर कोच पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। एक पत्थर एसी कोच संध्या बी-1 में सीट संख्या 15 के समीप के खिड़की से टकराई। इससे शीशा टूट गया। हालांकि सीट पर बैठे सुरेश कुमार बाल बाल बच गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल से की। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम के साथ कैरेज एंड वैगन विभाग की टीम मुस्तैद हो गई। ट्रेन स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर शाम चार बजे पहुंची। यहां गुवाहाटी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की यात्रा कर रहे सुरेश कुमार की शिकायत पर आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं कैरेज विभाग ने खिड़की की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें