फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा पुल के दोनों लेन पर शुरू

विज्ञापन
नौबतपुर में अस्थायी पुल के उद्घाटन के बाद दक्षिण पटरी से आवागमन करते वाहन। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल के उत्तरी लेन पुन: आवागमन शुरू हो गया। मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इस तरह दोनों उत्तरी और दक्षिणी लेन से आवागमन शुरू होने पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नौबतपुर के आगे कर्मनाशा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल के दोनों तरफ डायवर्जन पुल (अस्थायी पुल)का निर्माण किया गया है। पहले उत्तरी लेन का निर्माण किया और आवागमन शुरू किया गया। इसके बाद दक्षिणी लेन का काम चालू रहा। एक सप्ताह पहले अचानक उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और पिचिंग का काम शुरू कर दिया गया। इससे जाम की स्थिति हो गई। पिचिंग के बाद मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नौबतपुर के समीप उत्तरी लेन पर पूजा-पाठ कर व फीता काट सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद वाहनों के आने व जाने के लिए रास्ता खोल दिया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विभाग ने छह माह का काम 25 दिन में पूरा किया है। वहीं एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह से बरसात आने से पहले सिक्स लेन के पक्का पुल बनाने का आश्वासन दिया। बताया कि जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह तक पुल का निर्माण कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक से नौबतपुर मार्ग का मरम्मत व पुराने पुल की रेलिंग बनाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, वीरेंद्र जायसवाल, अरुण मौर्य, लव्ली सिंह, विनोद राय, मृत्युंजय सिंह दीपू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें