सैयदराजा। तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नंबर-नौ आजाद नगर में कई गलियों में पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का गलियों से होकर आना-जाना दुश्वार हो गया है। सूचना के बाद भी नगर पंचायत की तरफ से पानी निकालने की कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
वार्डवासियों के अनुसार बीते दिनों हुई जोरदार बरसात केे बाद दुर्गा मंदिर जाने वाली गली में बारिश का पानी जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण जमा हो गया है। इससे लोगों का घर से निकलना दुश्वार है। लोगों के घरों के सामने नाली व सड़क पर पानी लगने से उन्हें आने- जाने में समस्या हो रही है। इस संबंध में नगर पंचायत को सूचना किए जाने के बाद भी पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे वार्ड के लागों में आक्रोश है। उन्होंने नगर पंचायत से वार्ड से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। चेताया कि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। संवाद