फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गैस रिफिलिंग करते पकड़ गया ट्राॅलीमैन, 28 गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल में शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर कर अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया। मौके से 28 घरेलू गैस सिलिडर बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि काली महाल क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा। एचपी गैस का ट्रॉली मैन नीरज कुमार उर्फ छोटू,एक खुले गोदाम में रिफिलिंग मशीन के जरिये गैस भराई करते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके से 28 घरेलू सिलिडर के अलावा दो रिफिलिंग मशीन और 55 कैप बरामद किए। बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें