बाद में इसकी सूचना लोगों ने उसके परिवार को दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना के बाद थाने पहुंचे मृतक के पिता व उसके छोटे भाई शुभम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परेवा गांव निवासी शिवम पढ़ने में काफी होशियार था।
वह लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लोगों ने बताया कि शिवम काफी होनहार के साथ ही काफी मृदुभाषी था। कहा कि वह एक बेहतरीन इंजीनियर बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन करना चाहता था।
अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप बुधवार की देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह में रख दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप पटना बक्सर डाउन लाइन पर बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
इसकी जानकारी सुबह रेल कर्मियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को शव में रख कर अगली कार्रवाई में जुटी है। इस संदर्भ में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का पूरा प्रयास किया जा रहा है।